विदेशी पेय पदार्थों की जांच करवा रही केंद्र सरकार, ग्वालियर में अलग-अलग स्थानों से लिए गए सैंपल

ग्वालियर
 बाजारों में बिक रहे विदेश से आने वाले विभिन्न पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर केंद्र सरकार सजग नजर आ रही है। सरकार की ओर से इन पेय पदार्थों, खासकर जूस की जांच पूरे देश में करवाई जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को निर्देश मिले हैं।

बता दें कि, ग्वालियर में आस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाइलैंड सहित कई अन्य देशों के पेय पदार्थ बिकते हुए पाए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुशार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विदेशी पेय पदार्थों के सैंपल लेना शुरू कर दिए हैं। इन पेय पदार्थों में मिलाए गए पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्देश पर विदेशी पेय उत्पादों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसमें मॉल्स, शापिंग मार्ट व डिपार्टमेंटल स्टोर पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, क्योंकि इस तरह के विदेशी पेय पदार्थ छोटे दुकानदार या कारोबारी नहीं रखते।

इनकी हो रही जांच

साथ ही इसमें ऐसी कंपनियों को भी चिह्नित किया जा रहा है जो विदेश में तैयार होने वाले पेय पदार्थ की यहां मार्केटिंग व ब्रांडिंग करती हैं। मूल रूप से यह उत्पाद विदेशी कंपनी का ही होता है। ऐसी विदेशी कंपनियां हर देश में फूड लाइसेंस लेकर काम करती हैं इसलिए इसकी भी जांच की जा रही है। पेय पदार्थों में फैट, सेचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रोल, डाइटरी फाइबर, शुगर की मात्रा आदि की जांच की जा रही है।

इस जांच के संबंध में जानकारी देते हुए ग्वालियर के फूड सेफ्टी आफिसर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजेश गुप्ता ने बताया कि, विदेश से आने वाले पेय पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। अभियान में प्रति फूड सेफ्टी अधिकारी पांच सैंपल का लक्ष्य रखा गया है। बाहरी पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए वरिष्ठ स्तर से निर्देश मिले हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति