जीजा-साले पर जानलेवा हमला के आरोप में तीन गिरफ्तार

बूंदी

शहर के मीरा गेट इलाके में 22 मई को हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में चाकू, डंडे और पाइप का इस्तेमाल करते हुए जीजा-साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मार मीणा ने बताया कि कोतवाली थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पीड़ित अमित शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने जीजा दीपक गौड़ के साथ मीरा गेट गया था। वहां गोविंदा सुमन, निवासी कोटा अपने दो साथियों के साथ आया और दीपक गौड़ को पहचानते ही तीनों ने मिलकर उस पर पाइप-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। दीपक के सिर पर चाकू से कई वार किए गए। जब अमित ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया और सिर के नीचे, कान के पास चाकू से वार किया। अमित ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि गोविंदा सुमन पहले उसकी बहन को ब्लैकमेल करता रहा है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान और भयभीत था।

घटना के बाद गोविंदा सुमन को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था और हमले के दौरान उसे भी चोटें आई थीं। इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। फरार दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस टीम ने कोटा से दबोच लिया है।

कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, चाकू, डंडे और सरिया आदि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति