बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रस्तावित राजस्थान दौरे से पहले पार्टी के अंदर एक और अंदरूनी कलह दिखी

जयपुर 
जयपुर में भाजपा कार्यालय में दो नेताओं भूपेंद्र सैनी और राजेश गुर्जर के बीच तकरार हो गई। जेपी नड्डा के दौरे से पहले यह विवाद पार्टी के लिए असहज स्थिति बना गया। जानें पूरी कहानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रस्तावित राजस्थान दौरे से पहले पार्टी के अंदर एक और अंदरूनी कलह सामने आ गई है। जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में दो नेताओं प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी और जयपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर के बीच तीखी बहस हो गई। यह वाकया उस समय हुआ जब दोनों नेता पार्टी कार्यालय पहुंचे और नड्डा के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक शुरू होने से पहले ही आमने-सामने आ गए। 

पार्टी दफ्तर के पोर्च में शुरू हुई कहासुनी 
घटना कार्यालय परिसर के पोर्च में हुई जहां दोनों नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले तो तीखी बहस हुई, लेकिन बात धीरे-धीरे अपशब्दों और धमकियों तक पहुंच गई। माहौल गरमाता देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।  

राजेंद्र राठौड़ ने दोनों नेताओं को शांत किया 
कुछ देर बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ कार्यालय पहुंचे और दोनों नेताओं को अपने साथ अंदर ले गए। उनकी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और बैठक आगे बढ़ी। 
 
तिरंगा यात्रा की रिपोर्ट बनी विवाद की जड़ 
सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ तिरंगा यात्रा की रिपोर्ट को लेकर रही। भूपेंद्र सैनी, जो तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक हैं, यात्रा की प्रगति रिपोर्ट पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को भेजते हैं। राजेश गुर्जर का आरोप है कि सैनी ने जानबूझकर उनके क्षेत्र की रिपोर्ट को नकारात्मक ढंग से भेजा है। उनका कहना है कि वे राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने की नीयत से मनमर्जी से रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उधर, भूपेंद्र सैनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे सिर्फ जिलों से प्राप्त जानकारी ही शीर्ष नेतृत्व को भेजते हैं। उनका कहना है कि रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तटस्थ है।

‘कोई झगड़ा नहीं था, सिर्फ गलतफहमी’ 
मामला शांत होने के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने झगड़े की बात को नकारा। भूपेंद्र सैनी ने कहा, "जिला अध्यक्ष जी मेरे लिए सम्माननीय हैं। कुछ गलतफहमी हुई थी जो अब दूर हो चुकी है।" वहीं राजेश गुर्जर ने भी कहा कि तिरंगा यात्रा सभी जिलों में जोश के साथ निकल रही है और आमजन की भागीदारी उत्साहजनक है। 

नड्डा के दौरे से पहले पार्टी एकजुट दिखाने की कोशिश 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का दो दिन बाद राजस्थान दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में पार्टी किसी भी प्रकार की अंदरूनी खींचतान या विवाद को सतह पर नहीं आने देना चाहती। यही वजह रही कि इस मामले को तत्काल शांत कर दिया गया और नेताओं ने भी सार्वजनिक रूप से विवाद से इनकार किया। 

 

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति