गर्मियों में बढ़िया सेहत के लिए ऐसा हो खान-पान

चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के मौसम गर्मी में आपकी कार्यक्षमता पर तो बुरा असर पड़ता ही है, अपने ऊपर अधिक ध्यान देने की भी जरूरत होती है। खासकर खानपान का तो इस मौसम में विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, नहीं तो हमारी सेहत बिगड़ सकती है और कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि दस्त लगना, पेट में गैस बनना, सनबर्न और स्किन संक्रमण आदि। इसलिए आज हम आपको गर्मियों में अच्छी सेहत पाने के लिए खाने से कुछ चीजों को शामिल करने के बारें में बताएगें।

-जिनको गर्मियों के मौसम में ज्यादा प्यास लगती हैं, वह साधारण पानी पीने के जगह पानी में नींबू, आम पन्ना, शरबत, सत्तू, लस्सी डाल कर पीएं। इसे पीने से आपको पेट से संबंधित किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

-इस मौसम में प्यास लगने के कारण हम दिन भर में ज्यादा पानी पीतें हैं। इसलिए कभी भी तला हुआ खाना और ओवर ईटिंग न करें।

-ऐसे मौसम मे आप ज्यादा पानी की मात्रा वाली चीजों का सेवन करें। जैसे कि मौसमी फलों और सब्जियों में तरबूज, खरबूजा, लीची, ककड़ी, खीरा, आम, गन्ने का रस, मैंगो शेक, अनार का जूस आदि।

-गर्मी के मौसम में चाय, कॉफी की जगह पर कोल्ड कॉफी, ग्रीन टी, लेमन टी, हर्बल टी आदि ही पीएं।

-गर्मियों में अपने खाने की चीजों में तैलीय चीजें और कम मसालेदार चीजों को भूलला कर पेय पदार्थों का सेवन करें। ऐसे में आप जौ से बनी चीजें भी खा सकते हैं।

-अगर आप बाहर से आकर उसी वक्त ठंडा पानी पीएंगे तो आप गर्म-सर्द हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा समय रूक कर ही पानी पीएं।

-गर्मी के मौसम में बाजार की चीजें कम खानी चाहिएं, जैसे कि बासी खाना। ऐसा खाना खाने से आपको डायरिया, हैजा, पीलिया, डिहाइड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, गैस और बदहजमी जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति