नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भपात के लिए भटकती रही पीड़िता, केंद्रीय राज्यमंत्री के दखल के बाद मिली एंबुलेंस

धार
तिरला क्षेत्र की 13 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसके गर्भवती होने के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी मंगलवार को उसे परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को पीड़िता के पिता धार पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आगामी प्रक्रिया करने के लिए कहा, लेकिन विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर तक मामला पहुंचा। इसके बाद मंत्री ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर उसे एंबुलेंस कराई गई।
 
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी भटकते रहे परिजन
मामले में वकील नवनीत जैन ने बताया कि हम लोग पीड़िता की ओर से गर्भपात की प्रक्रिया के लिए निवेदन करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संयोग से केंद्रीय राज्यमंत्री दौरे पर थीं और हमने नाबालिग के पिता के माध्यम से आवेदन दिया, तब जाकर इस मामले में कार्रवाई हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शिंदे ने बताया कि विभाग द्वारा सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं और कोर्ट के आदेश का समय पर पालन किया गया है। बालिका को एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 24 सप्ताह का गर्भ होने के कारण गर्भपात करने की अनुमति केवल मेडिकल कॉलेज को होती है। अब वहां उसकी जांच आदि के बाद गर्भपात की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, धार जिले के एक गांव की 13 साल की नाबालिग को 3 महीने पहले कुछ बदमाश अगवा कर अहमदाबाद ले गए। लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब पीड़िता नाबालिग अपने घर पर लौटी तो उसने परिजनों को पूरा वाकया बता दिया। उसने बताया कि युवक ने उसके साथ गलत काम किया है, इससे किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब नाबालिग के पेट में दर्द बढ़ा। महिला डॉक्टर को दिखाने पर किशोरी के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति