शराब नहीं डीजल कारोबारियों ने की चाचा-भतीजे की हत्या, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार व कार भी बरामद

मुरैना 
चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका है। मुरैना जिले के सिहौनियां क्षेत्र में बीते सोमवार 26 मई को कुछ अवैध कारोबारियों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले कहा जा रहा था कि इस घटना के पीछे अवैध शराब कारोबारियों का हाथ है लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी कोई और ही निकले।
 
गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार व कार भी बरामद
जिले के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि इस घटना को अंजाम अवैध शराब कारोबारी ने नहीं बल्कि अवैध डीजल के कारोबारियों ने दी थी। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए यह जानकारी दी कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना के दिन इस्तेमाल किए गए हथियार व कार की बरामदगी भी कर ली गई है।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कार का मिला सुराग
इस मामले की गुत्थी तब सुलझी जब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कार का सुराग मिला। कार को पुलिस ने पोरसा की आइस फैक्ट्री से बरामद किया। इसके संचालक वीरपाल शुक्ला उर्फ वीरू और उसके साथी गोविंदा उर्फ पन्नू खटीक को पकड़ा गया। पुछताछ के बाद पता चला कि वीरू कार में अवैध डीजल ले जा रहा था। दोनों लोग टैंकरों से चोरी का डीजल खरीद कर गांवों में बेचने का काम करते थे।

कार रोका तो सामने से की थी फायरिंग
बता दें कि सिहोनिया के भाटापुरा नहर पुलिया के पास सोमवार (26 मई) की सुबह बंटी भदौरिया और उनके भतीजे भोला भदौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बंटी और भोला को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी जिसे रोकने के लिए दोनों अपने साथियों के साथ एक कार पकड़ने गए थे। इसी बीच बिना नंबर की कार को जब उन्होंने घेरा तो कार सवारों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति