ज़ी सिनेमा पर 31 मई को होगा ‘पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई,

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 मई को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। पुष्पा' का क्रेज़ एक बार फिर लौट आया है। इस फिल्म के बड़े स्केल से मेल खाते हुए, चैनल ने एक शानदार प्रमोशनल कैंपेन भी तैयार किया है, जो उतना ही भव्य है, जितनी भव्य यह फिल्म है। इस बार ज़ी सिनेमा दर्शकों को पुष्पा के और भी करीब ला रहा है, ऐसे खास प्रोमो के ज़रिए, जिसमें पुष्पा खुद दर्शकों से अपील कर रहा है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर इस प्रीमियर को देखें।

इस अनुभव को असली और दमदार बनाए रखने के लिए, फिल्म के हिंदी वर्सन में पुष्पा को आवाज़ देने वाले श्रेयस तलपड़े ने इन प्रोमो में भी अपनी आवाज़ दी है। उनका जोशीला और जाना-पहचाना अंदाज़ दर्शकों को फिल्म देखने से पहले ही इसकी झलक दे देता है और टेलीविज़न पर पुष्पा का असली अंदाज भी साथ लाता है। हिंदी के साथ-साथ चैनल ने खास मराठी प्रोमो भी लॉन्च किए हैं, जो महाराष्ट्र के प्रमुख क्षेत्रों के दर्शकों से सीधे जुड़ते हैं और इस कैंपेन को एक गहरा तथा रीजनल टच देते हैं।

श्रेयस तलपड़े ने कहा, पुष्पा अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, यह एक फेनोमेनन बन चुका है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। इसका आम लोगों से जो कनेक्शन है और जो एनर्जी है, वह बेमिसाल है। जब ज़ी सिनेमा ने मुझसे यह आइडिया शेयर किया कि पुष्पा खुद दर्शकों से सीधे बात करे और उन्हें प्रीमियर देखने के लिए बुलाए, तो यह उस दुनिया का एक नेचरल एक्सटेंशन लगेगा। इन प्रोमोज़ को वॉइस देना बड़ा मज़ेदार रहा। ये सीधे, पावरफुल अंदाज़ में दर्शकों को जोड़ते हैं। यह दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने और पूरे परिवार को एक साथ स्क्रीन के सामने लाने का एक ज़बर्दस्त तरीका है, और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति