मानसून की पहली बारिश ने तबाह की मक्के की फसल

कोंडागांव

 कोंडागांव में मानसून की पहली बारिश के साथ चली तेज आंधियों ने मक्का उत्पादक किसानों को गहरा आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचाया है. जहां एक तरफ खेतों में खड़ी फसलें आंधी से धराशायी हो गईं, वहीं दूसरी तरफ निचले इलाकों में जल भराव से मक्का की जड़ें सड़ने लगी.

मौसम की मार से खेतों में तैयार खड़ी मक्के की फसलें पूरी तरह गिर गई हैं. निचले क्षेत्रों में जलजमाव से फसलें सड़ने लगी है. यहां तक खलिहानों में सूख रही फसलें भी बारिश से भीग गईं. दानों में अंकुर फूटने लगे हैं, जिससे वे अब बाजार में नहीं बिक पाएंगे.
मक्का उत्पादन का गणित

मक्का उत्पादक किसान बताते हैं कि प्रति एकड़ 30,000 से 35,000 रुपए की लागत आती है. 50 – 60 क्विंटल मक्के की पैदावार होती है, जो 2,000 से 2,200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजार में बिकती है. इस लिहाज से प्रति एकड़ 80,000 रुपए के आसपास की आमदनी होती है. लेकिन अब अधिकांश फसल या तो बर्बाद हो चुकी है या अंकुरित होकर अनुपयोगी हो गई है.

प्रशासन करवा रहा है फसल सर्वे

तहसीलदार मनोज कुमार रावटे मानते हैं कि लगातार बारिश से फसलें खराब हुई हैं. इसके बाद हुए फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए पटवारी के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को आर्थिक सहायता सीधे खाते में दी जाएगी. वहीं उप संचालक कृषि डीपी ताण्डे का कहना है कि मैं खुद लगातार क्षेत्रीय दौरे कर रहा हूं. कुछ किसान मक्का सड़क किनारे सूखा रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश से पौधों का हरा भाग भी प्रभावित हो सकता है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति