अब यूपी में जरिए पैनी नजर रखी जा सकेगी, रात में भी बेखौफ होकर घर से निकल पाएंगी महिलाएं

मुरादाबाद
महिलाएं अब दिन-रात बेखौफ होकर घर से बाहर निकल सकेंगी। यूपी के मुरादाबाद में नगर निगम जल्द ही जटायु का सुरक्षा कवच लॉच करने वाला है। इसके तहत अब शहर की ड्रोन तकनीक से निगरानी की जाएगी। खराब पड़ी गाड़ी को कंट्रोल कमांड सेंटर में तब्दील किया गया है। हाईटेक कंट्रोल सिस्टम लगाकर उन्हें ड्रोन कैमरों से जोड़ा गया है। इन्हीं कैमरों के जरिए निगम पूरे महानगर पर ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखेगा।

इसमें सैनिटाइजेशन, सिक्योरिटी, सेफ्टी, सर्विलांस और सर्विस के कार्य शामिल हैं। नगर निगम सुरक्षा के साथ ही इन कैमरों का इस्तेमाल शहर की सफाई व्यवस्था में भी करेगा। अलग-अलग स्थानों पर किए गए अतिक्रमण पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था और शहर में आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को ड्रोन से सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट जटायु को खासकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

स्कूल-कॉलेज के समय होने वाले अपराधों पर भी ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखी जा सकेगी। समय रहते कार्रवाई भी की जा सकेगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट जटायु से महानगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस प्रोजेक्ट को आईसीसीसी कमांड सेंटर से भी जोड़ा जाएगा।

क्राइम कंट्रोल में अहम भूमिका निभाएगा जटायु प्रोजेक्ट
जटायु प्राजेक्ट महानगर में क्राइम कंट्रोल में भी अहम भूमिका निभाएगा। जटायु । जटायु टीम रात में भी ड्रोन से निगरानी करेगी। अलग-अलग समय पर उन इलाकों में में विशेष नजर रखी जाएगी, जहां रात के समय अपराध अधिक होते हैं, इसके लिए निगम ने दो तकनीकी ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई है, जिन्हें ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से ड्रोन उड़ाने की अनुमति के लिए भी आवेदन किया गया है। अनुमति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।

नगर निगम,नगर आयुक्त, दिव्यांशु पटेल ने इस बारे में कहा कि प्रोजेक्ट जटायु महानगर की सुरक्षा कवच को और मजबूत करेगा। इस प्रोजेक्ट से शहर की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति