भारतीय नारी के खिलाफ अंग्रेजों और पश्चिमी देशों ने जो भ्रम फैलाया है, उसे खत्म करना जरूरी है:मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय नारी के खिलाफ अंग्रेजों और पश्चिमी देशों ने जो भ्रम फैलाया है, उसे खत्म करना जरूरी है क्योंकि भारतीय नारी विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष और सक्षम रही है, मगर अंग्रेजों ने उनके बारे में भ्रम फैलाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 31 मई को भोपाल आगमन हो रहा है और वह यहां के जंबूरी मैदान में नारी सशक्तिकरण समागम में हिस्सा लेंगे। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को राजधानी के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे और उन्होंने यहां छात्राओं से संवाद किया और अपनी बात कही। इसके अलावा छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना 1964 में हुई थी, यह तारीख मेरे जन्म से पहले की है। यहां पढ़ने वाली बेटियां दक्षता के बल पर अपनी जिंदगी को बेहतर बनाएं और अतीत के गौरवशाली इतिहास रानी दुर्गावती, अहिल्याबाई को जानें, जो मध्य प्रदेश की बेटियां हैं, जिन्होंने अपने जीवन में शासन भी चलाया, प्रशासन की मिसाल भी पेश की और अपने जीवन के साथ-साथ समाज के जीवन को भी उत्कृष्ट बनाया।
इतना ही नहीं, सुशासन के सूत्रों को अपने हाथ में रखा और यश कीर्ति अर्जित की। इस तरह के कई उदाहरण भी स्थापित किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि जब सुशासन की बात आती है, नारी सशक्तिकरण की बात आती है, इसलिए नारी शक्ति को अतीत के इतिहास में ले जाना जरूरी है। अंग्रेजों और पश्चिमी देशों ने यह भ्रम फैलाया है कि हमारी बहनों की इज्जत नहीं होती, उनके जीवन में कठिनाइयां आती हैं। लगभग 300 साल पहले रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना से मुकाबला किया था और अपने जीवन का बलिदान किया। उन्होंने 52 युद्धों में जीत दर्ज की थी। वहीं देवी अहिल्याबाई का जीवन सबके सामने है, जिनकी 300वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की नायिकाओं को बहनों के बारे में जानना जरूरी है। उन्हें अतीत से अवगत कराना होगा। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति