प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस से टेंशन, इंदौर में 4 नए पॉजिटिव केस, जानिए और किन शहरों में मिले मामले

इंदौर

मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है. वहीं इंदौर में एक बार फिर कोरोना वायरस चिंता का विषय बन गया है. क्योंकि बुधवार को शहर में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं. इनमें से तीन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री यूके, केरल और मुंबई से जुड़ी है. इंदौर में पिछले पांच दिनों में कुल 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इस साल जनवरी से अब तक शहर में कुल 15 कोविड-19 मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा उज्जैन में 1 कोविड केस सामने आया है. इसे देखते हुए एमपी में अब तक 16 कोविड मरीज सामने आ चुके हैं. इन नए मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है.

इंदौर में 4 नए पॉजिटिव केस
दरअसल, इंदौर में एक बार फिर
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हाल ही में जो चार मरीज मिले हैं, उनमें 43 साल की महिला है जो यूके से लौटी है. दूसरी संक्रमित 30 साल की महिला केरल से यात्रा करके लौटी है.  तीसरा मरीज 50 साल का पुरुष है जो हाल ही में मुंबई से इंदौर लौटा है. वहीं चौथा मरीज इंदौर की 53 साल की महिला है.

जानिए और एमपी के किन शहरों में मिले मामले
मध्य प्रदेश में इस साल अब तक कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें से जनवरी से अब तक इंदौर में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं, उज्जैन से 1 मरीज मिला है.

भारत में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना
बता दें कि कोरोना वायरस एक बार फिर पूरे भारत में अपना पांव पसार रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में एक हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं. बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और सतर्कता बरतें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति