18 साल में विराट कोहली ने खेले 15 प्लेऑफ के मैच, मगर कभी नहीं जीता प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली
विराट कोहली को बड़े मंज का बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है, जब भी टीम मुश्किल में होती है तो वह विपक्षी टीम के आगे दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर हमें कई बार विराट कोहली को ऐसा करता देखा है, मगर अगर हम आपसे कहें कि IPL में जब प्लेऑफ की बारी आती है तो विराट कोहली का बल्ला फुस हो जाता है, तो आप क्या कहेंगे। जी हां, विराट कोहली को IPL खेलते 18 साल हो गए हैं जिसमें उन्होंने प्लेऑफ में 15 मैच खेले हैं, मगर आज तक वह कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने।
 
विराट कोहली ने सभी 18 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ही खेले हैं। इस दौरान आरसीबी 18 में से 10 बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं तीन बार -2009, 2011 और 2016- टीम ने फाइनल तक का भी सफर तय किया है।

अगर बात IPL के इतिहास में बिना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की करें तो विराट कोहली संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आते हैं। उनके साथ इस लिस्ट में लासिथ मलिंगा भी शामिल हैं।

वहीं बिना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा और अंबाति रायुडू के नाम है। सीएसके के इन दो खिलाड़ियों ने 23-23 बार ऐसा किया है।
बिना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच-

23- रवींद्र जडेजा, आंबाति रायडू
19 – ड्वेन ब्रावो
15 – लासिथ मलिंगा, विराट कोहली
12 – बद्रीनाथ, ए मोर्कल, साहा, उथप्पा

विराट कोहली का प्लेऑफ में प्रदर्शन कैसा रहा?
विराट कोहली ने 2009 से 2024 तक खेले प्लेऑफ के 15 मैचों में मात्र 26.23 की औसत के साथ 341 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज है। कोहली का हाईएस्ट स्कोर प्लेऑफ में नाबाद 70 रनों का रहा है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति