शशि थरूर की किताब का हवाला दे कांग्रेस का नया अटैक, आपने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी सरकार पर लगाया था आरोप

नई दिल्ली 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर इन दिनों विदेशों में भारत की छवि मजबूत करने में जुटे हैं। वे अमेरिका, गुयाना और पनामा जैसे देशों में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद और पाकिस्तान की भूमिका पर खुलकर भारत का पक्ष रख रहे हैं। लेकिन थरूर की यही सक्रियता अब उनकी अपनी ही पार्टी कांग्रेस को नागवार गुज़र रही है।

थरूर पर कांग्रेस का नया वार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शशि थरूर पर हमला बोला है और वो भी थरूर की ही लिखी 2018 की किताब The Paradoxical Prime Minister के आधार पर। खेड़ा ने किताब के उस अंश को निशाना बनाया जिसमें 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर थरूर ने मोदी सरकार पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया था।

थरूर की किताब का हवाला
पवन खेड़ा ने शशि थरूर की किताब का हवाला देकर उन पर नया हमला बोला। किताब में थरूर ने लिखा था, "2016 की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और म्यांमार ऑपरेशन का बेशर्मी से चुनावी प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया… राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों में संयम और अपार्टीयता जरूरी है।" अब पवन खेड़ा ने इसी अंश को सामने रखकर शशि थरूर से सवाल किया है।

विदेशों में थरूर की सराहना, घर में विवाद
दिलचस्प बात यह है कि जहां विदेशों में शशि थरूर की भारत की पैरवी की सराहना हो रही है, वहीं उनकी किताब का संदर्भ लेकर उन्हें उनकी ही पार्टी घेर रही है। थरूर ने कांग्रेस की आलोचकों को जवाब देते हुए कहा है, "जो लोग मेरी बातों को गलत ढंग से पेश करना चाहता है, वो अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को उजागर कर दिया है। एक ओर थरूर भारत का पक्ष दुनिया के मंचों पर मजबूती से रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उनकी नीयत पर सवाल उठा रही है।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति