प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत मध्यप्रदेश को मिली नई रेलवे परियोजनाएं

माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्यप्रदेश को दी तीन नई रेल गाड़ियों की सौगात

भोपाल

आज मध्यप्रदेश के रेलवे नेटवर्क को सशक्त बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं की जानकारी एक विशेष प्रेस वार्ता में साझा की गई। माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में मध्यप्रदेश को रेल अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति मिलने जा रही है।

माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए तीन नई रेलगाड़ियों की सौगात दी है।

1. रीवा – पुणे एक्सप्रेस: यह नई ट्रेन रीवा से जबलपुर होते हुए पुणे तक चलाई जाएगी। इससे विंध्य क्षेत्र से महाराष्ट्र की ओर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

2. जबलपुर – रायपुर एक्सप्रेस: यह सेवा जबलपुर से नैनपुर और गोंदिया होते हुए रायपुर तक चलेगी, जिससे महाकौशल और छत्तीसगढ़ के बीच यात्री आवागमन में सुविधा और तीव्रता आएगी।

3. ग्वालियर – केएसआर बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस: यह ट्रेन ग्वालियर से गुना और भोपाल होते हुए बेंगलुरु तक संचालित की जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश से दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।

इन तीनों नई रेलगाड़ियों के शुरू होने से मध्य प्रदेश के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, यात्रा अधिक सुगम होगी और प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  बताया कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में चार प्रमुख रेलवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 565 किलोमीटर है और कुल लागत ₹24,208 करोड़ आंकी गई है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

1. मनमाड – इंदौर नई रेल लाइन (309 किमी, ₹18,036 करोड़) – इंदौर, धार, खरगोन एवं बड़वानी जिलों को महाराष्ट्र के नासिक एवं धुले जिलों से जोड़ेगी।

2. भुसावल – खंडवा तीसरी और चौथी रेल लाइन (131 किमी, ₹3,514 करोड़) – माल परिवहन की क्षमता को दोगुना करने की दिशा में एक बड़ा कदम।

3. प्रयागराज (इरादतगंज) – माणिकपुर तीसरी रेल लाइन (84 किमी, ₹1,640 करोड़) – मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र को उत्तरप्रदेश के चित्रकूट और प्रयागराज से जोड़ेगी।

4. रतलाम – नागदा तीसरी और चौथी रेल लाइन (41 किमी, ₹1,018 करोड़) – यह परियोजना पश्चिम तट के पोर्ट्स से संपर्क बढ़ाने में सहायक होगी।

रतलाम-नागदा खंड की विशेष चर्चा करते हुए माननीय रेल मंत्री ने बताया कि यह खंड चारों दिशाओं में प्रमुख संपर्क बिंदु है। परियोजना के तहत रतलाम से नागदा तक की 41 किलोमीटर दूरी को चार लाइनों में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे इस मार्ग पर लाइन उपयोगिता दर 116% से घटकर 65% रह जाएगी। इससे न केवल पश्चिम तटीय बंदरगाहों जैसे कांडला, मुंद्रा, पिपावाव, हजीरा, दहेज आदि से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि औद्योगिक व कृषि क्षेत्रों को भी तीव्र लाभ मिलेगा।

इस परियोजना के अंतर्गत कुल 6 स्टेशन – रतलाम जंक्शन, बैंगरोड, रनखेड़ा, खाचरोद, बेरावन्या और नागदा जंक्शन – शामिल होंगे। 70 फुट ओवर ब्रिज, 5 बड़े पुल, 3 रेलवे ओवरब्रिज एवं 15 अंडरब्रिज बनाए जाएंगे। "कवच" जैसी आधुनिक सिग्नल प्रणाली एवं 160 किमी प्रति घंटे की गति क्षमता से यह मार्ग सुसज्जित किया जाएगा।

इस परियोजना के माध्यम से अनुमानित 28 लाख मानव-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा तथा CO2 उत्सर्जन में पहले ही वर्ष लगभग 38 करोड़ किलोग्राम की कमी आएगी, जो लगभग 1.5 करोड़ पेड़ों के बराबर है।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "मध्यप्रदेश की धरती पर रेल अधोसंरचना के इस नए युग की शुरुआत विकास की नई रफ्तार को दर्शाती है। इन परियोजनाओं से प्रदेश के जनजीवन को गति मिलेगी, और औद्योगिक, कृषि एवं पर्यटन क्षेत्रों में भी व्यापक प्रगति होगी। हम प्रधानमंत्री जी और रेल मंत्री जी के इस विशेष योगदान के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं।"

माननीय रेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह सभी परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर एवं तेजगति से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति