देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा, 1200 से अधिक नए मामले सामने आए,12 की मौत

नई दिल्ली 
देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। हाल के दिनों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में अब तक 1200 से अधिक नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य एजेंसियां और प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है।

पिछले कुछ समय से जिस प्रकार कोरोना की गतिविधियां धीमी पड़ गई थीं, उससे लोगों में राहत का अहसास था। लेकिन अब वायरस के नए वैरिएंट ने एक बार फिर चिंताओं को बढ़ा दिया है। देश के कई हिस्सों, खासकर केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और हरियाणा में नए केस सामने आ रहे हैं। केरल में अब तक 400 से अधिक लोग इस नई लहर की चपेट में आ चुके हैं, जिससे यह राज्य एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

हरियाणा और बिहार में भी स्थिति गंभीर
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हाल ही में बयान जारी कर जनता और स्वास्थ्यकर्मियों से सतर्क और सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है। राज्य में अब तक कुल 16 नए केस सामने आए हैं। बिहार की राजधानी पटना में भी कोरोना के 10 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिससे वहां भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
 
केंद्र और राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने और ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है ताकि समय रहते संक्रमितों की पहचान की जा सके।  आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी नियमित निगरानी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी है।
   
देशभर के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड से संबंधित सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और टीकों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, नियमित जांच और ट्रैकिंग प्रक्रिया को भी और मजबूत किया जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी लक्षण पहले की तुलना में हल्के हैं, लेकिन सावधानी में कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए। लोगों को मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही, जिन लोगों ने अब तक बूस्टर डोज़ नहीं ली है, उन्हें जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने का आग्रह किया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति