केंद्रीय कैबिनेट ने रतलाम और नागदा के बीच तीसरी और चौथी लाइन के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी

रतलाम

 दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर अब तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी हो चुकी है. केंद्रीय कैबिनेट ने रतलाम रेल मंडल के रतलाम और नागदा के बीच तीसरी और चौथी लाइन के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. रतलाम रेल मंडल और पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए यह बड़ी सौगात है. इस महत्वपूर्ण परियोजना पर सबसे पहले रतलाम रेल मंडल के इस रेलखंड को चुना गया है. इसका लाभ इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी मिलेगा. 41 किमी के इस रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन का काम अब जल्दी ही शुरू हो जाएगा.

रतलाम से नागदा रेल लाइन को मंजूरी
दरअसल, दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण रेलमार्ग है. इस मार्ग पर माल ढुलाई और यात्रियों की बढ़ती क्षमता को देखते हुए स्मार्ट पर तीसरी एवं चौथी लाइन की संभावना की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड ने तलब की थी. इसके बाद पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान में दिल्ली मुंबई रेल मार्ग को शामिल किया गया है. जिसके अंतर्गत रतलाम रेल मंडल के रतलाम से नागदा के लिए तीसरी और चौथी लाइन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. खासबात यह है कि जिस रेलखंड को इस योजना के प्रथम चरण में लिया गया है, वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के नजदीक है. जिससे इन दोनों मार्गों के समीप आकार ले रहा रतलाम का विशेष निवेश क्षेत्र भी है.

यह मिलेगा लाभ
दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बन जाने से ट्रेनों की रफ्तार 130 की बजाय 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी. जिससे दिल्ली और मुंबई के मध्य यात्रा का समय 10 घंटे से भी कम रह जाएगा. वहीं, लॉजिस्टिक लागत भी घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी. 3399 करोड़ की इस परियोजना से इस क्षेत्र में लोगों को रोजगार भी मिलेगा और स्थानीय व्यवसाय को आर्थिक तरक्की भी मिलगी.

रोजाना गुजरती हैं 200 से अधिक ट्रेनें
गौरतलब है कि, इस रेल मार्ग पर प्रतिदिन राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी सहित 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है. इस अति व्यस्त रेल मार्ग पर तीसरी व चौथी लाइन के प्रस्ताव रतलाम रेल मंडल द्वारा भेजे गए थे. जिसे अब कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है. जनसंपर्क अधिकारी खैमराज मीणा ने प्रेस नोट जारी कर बताया, ''रतलाम से नागदा और रतलाम से दाहोद रेलवे लाइन का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा था. जिसमें से रतलाम नागदा रेलखंड को तीसरी और चौथी लाइन बनाने की मंजूरी मिल गई है.''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति