IRS अफसर गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा झड़प केस में मामला दर्ज, मुंह पर दे मारा गिलास… प्राइवेट पार्ट पर हमला

लखनऊ

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग पर हुआ हमला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि आईआरएस अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने 2016 बैच के अधिकारी गौरव गर्ग पर हमला किया है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति है। हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से इस मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी खुलकर बोल नहीं रहा है। हालांकि इस हमले के पीछे के कई वजहें बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमला बोल दिया है।

दरअसल गुरुवार शाम को हजरतगंज स्थित आयकर विभाग की छठी मंजिल पर सहायक आयुक्त योगेंद्र मिश्रा ने आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग पर हमला कर दिया था। योगेंद्र मिश्रा ने पानी का गिलास फेंक कर मार दिया था। जिससे गौरव गर्ग को सिर और कान में गंभीर चोट लग गई थी। उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय एलआईयू में तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि गौरव गर्ग अब खतरे से बाहर है। फिलहाल फोरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

वहीं इस घटना से ना सिर्फ आयकर विभाग में हंडकंप मच गया है बल्कि राजनीति गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। सूत्रों की माने तो 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी योगेंद्र मिश्रा विवादों में रह चुके हैं, उनके खिलाफ पहले से कई शिकायतें चल रही है। जिसकी वजह से उनका तबादला उत्तराखंड के काशीपुर कर दिया गया था। गुरुवार को योगेंद्र मिश्रा लखनऊ स्थित आयकर विभाग के दफ्तर आये हुए थे।

4 बजे के करीब योगेंद्र और गौरव आयकर विभाग के एक सीनियर अधिकारी के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान दोनों अधिकारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मार पिटाई तक पहुंच गया था। इसी बीच योगेंद्र मिश्रा ने टेबल पर रखे कांच के गिलास को उठाया और गौरव गर्ग पर फेंक कर मार दिया। जिसकी वजह से गौरव गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारों की माने तो, यह कोई पहला मौका नहीं है जब IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर चर्चा में आये हो। इससे पहले भी आईआरएस अधिकारियों की क्रिकेट टीम में शामिल ना किये जाने को लेकर वह पिच पर ही बैठ गए थे। उस दौरान भी उन्होंने खूब हंगामा किया था और अधिकारियों को भला-बुरा कहा था। इसी मामले के बाद योगेंद्र मिश्रा का तबादला कर दिया गया था।

योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ कई विभागीय जांच चल रही हैं। उन पर जूनियर अधिकारियों को धमकाने, फर्जी चैट से ब्लैकमेल करने समेत मैच के दौरान सीनियर अधिकारियों से अभद्रता करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के पास योगेंद्र मिश्रा से जुड़ी एक गोपनीय जांच थी। जांच को प्रभावित करने और दबाव बनाने की मंशा से योगेंद्र मिश्रा ने कहासुनी के बाद हाथापाई की है।

ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स योगेंद्र मिश्रा पर IRS डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। केस BNS की धाराओं 109, 121, 221, 324, 351, 352 में दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गौरव गर्ग का आरोप है कि योगेंद्र मिश्रा ने उन्हें ऑफिस में गालियां दी और फिर हमला कर दिया। विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते योगेंद्र मिश्रा का ट्रांसफर काशीपुर कर दिया गया था। कल जब वे बयान दर्ज कराने आए तो गौरव गर्ग से फिर झगड़ा हो गया था। फिलहाल विभागीय जांच के साथ-साथ पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति