संस्कृति बचाओ मंच ने हिंदूों से भी मांग करते हुए कहा कि वह मुस्लिमों को बकरे ना बेचें, ईको-फ्रेंडली ईद मनाने अपील

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'संस्कृति बचाओ मंच' नाम के हिंदू संगठन ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से ईको फ्रेंडली बकरा ईद मनाने की अपील की है। मंच ने पर्यावरण की रक्षा के लिए इस त्योहार पर मिट्टी और घास से बने बकरे की कुर्बानी देने का अनुरोध किया है। अपनी इस मांग को लेकर मंच ने शहर काजी समेत अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं को पत्र भी लिखा है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर दीवाली, होली जैसे हिंदुओं के त्योहार ईको फ्रेंडली हो सकते हैं, तो बकरा ईद क्यों नहीं हो सकती। इससे जीव हिंसा भी नहीं होगी और लाखों गैलन पानी भी बचेगा। इसके लिए मंच ने ईको फ्रेंडली बकरे भी तैयार करवा लिए हैं, जिन्हें वह मुस्लिम समुदाय के लोगों को देने को भी तैयार है।

इस विषय को लेकर अपना एक वीडियो जारी करते हुए संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिट्टी व घास से बने बकरों की कुर्बानी देने की अपील की। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'संस्कृति बचाओ मंच मुस्लिम धर्मगुरुओं से यह मांग करता है, जब हमारे त्योहार ईको फ्रेंडली हो सकते हैं, हमारी दीवाली ईको फ्रेंडली हो सकती है, हमारी होली ईको फ्रेंडली हो सकती है, हमारे गणेश जी की ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं का विसर्जन हो सकता है, तो क्या ईद ईको फ्रेंडली नहीं हो सकती। प्रतीकात्मक बकरों की कुर्बानी दीजिए, जिससे कि खून-खच्चर भी नहीं होगा और खून का प्रदूषण भी नहीं होगा।'

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी।

आगे उन्होंने कहा कि ‘खून को बहाने के लिए हजारों-लाखों गैलन पानी लगता है, उसकी भी बर्बादी नहीं होगी। चार साल पहले भी हमने यह मांग की थी। इसलिए संस्कृति बचाओ मंच मुस्लिम धर्मगुरुओं से यह मांग करता है कि आप ईको फ्रेंडली बकरा ईद मनाए। साथ ही हम हिंदू समाज से भी मांग करते हैं कि जो हिंदू मुस्लिमों को बकरे बेच रहे हैं, वो ना बेचें, क्योंकि हमारे यहां तो कहा गया है कि हर जीव में प्राण होते हैं, हर जीव में भगवान का वास होता है। इसलिए निवेदन है कि जो हिंदू बकरे बेच रहे हैं वो भी मुस्लिमों को बकरे ना बेचें तो अति उत्तम होगा।’

MP में संस्कृति बचाओ मंच ने इको-फ्रेंडली ईद मनाने की मांग की

बता दें कि मुस्लिम धर्मावलंबी इस साल 7 जून को ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद मनाएंगे। इस दिन दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे समेत अन्य पशुओ की कुर्बानी देते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति