आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से पीएम मोदी ने मुलाकात

कानपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुऐ आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिवारजनों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का भरोसा दिया. PM ने शुभम की पत्नी और परिवार को आश्वासन दिया कि आतंकवाद के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.

पीएम से मुलाकात के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने मीडिया से कहा ‘पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है. उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पीएम मोदी बहुत दुखी थे.पीएम मोदी ने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है. पीएम मोदी ने हमें एक और मुलाकात का आश्वासन दिया.’

बता दें कि बीत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे. जिसमें कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी भी शामिल थे. आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों की उनके परिजनों के सामने ही उनकी हत्या की. शुभम अपनी शादी के बाद कश्मीर घूमने के लिए गए थे. दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी.

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे .

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति