शहीद भगतसिंह महाविद्यालय की बैठक सम्पन्न,भगतसिंह जी की प्रतिमा स्थल सौंदर्यीकरण हेतु विधायक ने दिये

आष्टा

मध्य प्रदेश के आष्टा जिला अंतर्गत शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय में आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की ’’सामान्य सभा’’ की बैठक सम्पन्न हुई । आज आयोजित उक्त महत्वपूर्ण बैठक में बैठक में महाविद्यालय के विकास हेतु कई प्रस्ताव विचार हेतु रखे गये । बैठक में सभी प्रस्तावित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर सभी आवश्यक प्रस्ताव पास किये गये।

 माननीय विधायक महोदय द्वारा बैठक में शहीद भगतसिंह महाविद्यालय में स्थापित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा के आस-पास रैलिंग निर्माण एवं उसके सोन्दर्यीकरण कार्य की प्रगति की भी समिक्षा की गई एवं शेष रहे कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये । स्मरण रहे सभी की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उक्त विकास एवं निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से 1 लाख 50 हजार  रुपये स्वीकृत किये है,जिससे निर्माण,विकास कार्य चल रहा है ।

कार्य पूर्ण होने के बाद  लोकापर्ण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।  जनभागीदारी समिति की बैठक में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष निलेश खण्डेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डाॅ. अबेका खरे, समिति सदस्य श्रीमती चन्दा नगीनचन्द्र वोहरा, गुरुचरण परमार, बसंत पाठक, सुमित मेहता, योगेश मेहता, राकेश कुशवाह, आशीष जैन एवं सुनील श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति