उज्जैन : शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ आज रामघाट से ध्वज पूजन के साथ हुआ

उज्जैन

उज्जैन में हर साल निकलने वाली शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ बुधवार को रामघाट से ध्वज पूजन के साथ हुआ। सुबह रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के कार्यकारी अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास महाराज, श्रीराम तिवारी, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ जी महाराज।

यात्रा से पहले रामघाट पर पंडित पुरोहितों द्वारा ध्वज पूजन किया गया। उसके बाद अतिथियों का स्वागत-सत्कार के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में पुरातत्ववेत्ता, पुराविद्, साहित्यकार, इतिहासकार, विषय विशेषज्ञ, जीव विज्ञान, भू-वैज्ञानिक, साधु-संत आदि यात्रा में सहभागी रहेंगे।

रामघाट से प्रारंभ हुई यात्रा

यात्रा बुधवार को रामघाट से प्रारंभ हुई, जो नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, जगदीश मंदिर, जंतर-मंतर वेधशाला, नानाखेड़ा, महामृत्युंजय द्वार, प्रशांति धाम, सांई मंदिर, त्रिवेणी शनि मंदिर से होते हुए गुरुकुल स्कूल पहुंचेगी, जहां विश्राम और भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

इसके बाद यात्रा पुनः सिकंदरी, गोठड़ा, दाऊद खेड़ी, चिंतामण से होते हुए भूखी माता, गुरुनानक घाट, दत्त अखाड़ा घाट पर शाम को पहुंचेगी। रामघाट पर भजन गायक पवन तिवारी भजनों की प्रस्तुत देंगे।

सीएम शिप्रा को अर्पित करेंगे 351 फीट की चुनरी

यात्रा के दूसरे दिन सुबह 9 बजे यात्रा का शुभारंभ दत्त अखाड़ा घाट से ध्वज पूजन के साथ होगा। इसके बाद रणजीत हनुमान, भैरवगढ़, मंगलनाथ, अंगारेश्वर मंदिर, सांदीपनि आश्रम, काल भैरव, ऋण मुक्तेश्वर मंदिर, वाल्मीकि धाम, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार ढाबा रोड होते हुए शाम 5 बजे रामघाट पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामघाट पर मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे, जो दत्त अखाड़ा घाट तक पहुंचेगी। यहां आर्मी के सिंफनी बैंड की भी प्रस्तुति होगी। शाम 7 बजे मुंबई की प्रख्यात गायिका स्वस्ति मेहुल भजनों की प्रस्तुति देंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति