देशभर के 72 रेलवे स्टेशनों में आरपीएफ एक सघन चेकिंग अभियान, रायपुर रेल मंडल में आरपीएफ की 12 घंटे की लगाई शिफ्ट

रायपुर

रायपुर रेल मंडल में आज आरपीएफ स्टॉफ की 12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है. अब पूरा महकमा इस बात से परेशान है कि आज ऐसा क्या हो रहा है जिसके कारण पूरे रेल मंडल में सभी स्टॉफ की 12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है. आरपीएफ सूत्रों ने इसके पीछे की एक खास वजह बताई है.

सूत्र बताते है कि आज देशभर के 72 रेलवे स्टेशनों में आरपीएफ एक सघन चेकिंग अभियान चलाएगी. जिसके तहत खाली रैक की जांच की जाएगी. आरपीएफ के सूत्र बताते है कि रेलवे स्टेशन में रैक खड़ी होने के बाद उसे लॉक करने का प्रावधान है और इसके लिए रेलवे टेंडर भी जारी करता है. उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि जहां ट्रेनों में यात्रियों की अक्सर भारी भीड़ रहती है वहां भी अगले 3 हफ्ते तक सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है.

लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई वारदातें सामने आई है जिससे ये पता चला है कि खाली रैक लॉक न होने की वजह से विभिन्न प्रकार की घटनाएं हुई है. यही कारण है कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के 72 रेलवे स्टेशनों में इस टेंडर और खाली रैक की विस्तृत जांच की जाएगी.

कुछ सूत्रों का ये भी कहना है बिलासपुर में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित है. जिसके कारण एसईसीआर के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों से स्टॉफ को बिलासपुर बुलाया गया है. यह भी एक कारण बताया जा रहा है कि स्टॉफ की 12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति