एम.एस. बिट्टा पहुंचे जोधपुर , देश की सुरक्षा-आतंकवाद और खालिस्तान मुद्दे पर जाहिर की चिंता

जोधपुर

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा आज जोधपुर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा, आतंकवाद, सोशल मीडिया की भूमिका और खालिस्तान जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर की। एम.एस. बिट्टा ने कहा कि भारत हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है और अब समय आ गया है कि हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, मजबूत और अमर भारत दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है कि दुश्मन सोच भी न सके। इसके लिए हमें इजराइल जैसी मजबूती अपनानी होगी।

सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
बिट्टा ने सोशल मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अब लक्ष्मण रेखा पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐसे कई मंच हैं जो उन लोगों को आवाज दे रहे हैं जिन्होंने कभी आतंकवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार ज्योति मल्होत्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि सिर्फ वही नहीं, पंजाब में कई ऐसे 'ज्योति' हैं जो देशविरोधी विचार फैला रहे हैं।

पाकिस्तान और आतंकवाद पर दो टूक
पाकिस्तान की नापाक हरकतों को लेकर बिट्टा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक जितनी भी लड़ाइयां लड़ी हैं, वो अपने बलबूते पर लड़ी हैं। हम किसी पर निर्भर नहीं रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया है।

खालिस्तान पर सख्त रुख
खालिस्तान समर्थकों पर हमला बोलते हुए बिट्टा ने कहा कि सिख समुदाय को खुलकर यह कहना चाहिए कि वे खालिस्तान के खिलाफ हैं। उन्होंने गुरपतवंत सिंह पन्नू को ISI का एजेंट बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जवाब देना जरूरी है, और चुप रहना भी अपने आप में एक अपराध है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भारतीय हूं, फिर सिख। जब भारत माँ पर संकट आता है, तो यह लड़ाई किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की होती है। बिट्टा ने कहा कि एस-400 जैसे आधुनिक हथियारों से भारत की रक्षा क्षमता में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन अगर देश की सीमाओं पर खतरा है, तो कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति