जब किसी एक टीम ने एक ही सीजन में ऑरेंज व पर्पल कैप जीती हो, मगर इन पांचों ही बार कोई भी टीम चैंपियन नहीं बनी

नई दिल्ली
IPL में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है जो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है, वहीं पर्पल कैप उस गेंदबाज के सिर सजती है जो सबसे ज्यादा विकेट लेता है। सीजन की शुरुआत से ही टीमों की नजरें आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ इस कैप को भी जीतने की होती है। हर टीम चाहती है कि उसका खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में बना रहे ताकि टीम आगे की ओर बढ़ सके। मगर क्या आप जानते हैं कि एक टीम का एक ही सीजन में ऑरेंज कैप व पर्पल कैप जीतना बदकिस्मती को न्यौता देने जैसा रहा है?
 
जी हां, आईपीएल के इतिहास में ऐसा पांच बार हो चुका है जब किसी एक टीम ने एक ही सीजन में ऑरेंज व पर्पल कैप जीती हो, मगर इन पांचों ही बार कोई भी टीम चैंपियन नहीं बनी है। मौजूदा घटना गुजरात टाइटंस के साथ हुई। IPL 2025 में सर्वाधिक 759 रनों के साथ सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप सजी, वहीं पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेट के साथ कब्जा जमाया। IPL 2025 में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी गुजरात टाइटंस की टीम से थे, मगर फिर भी टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई।

बता दें, गुजरात टाइटंस IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी। एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनका सफर समाप्त हो गया था।

एक ही सीजन में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों जीतने वाली टीमें
2013 – CSK (हसी, ब्रावो)
2017 – SRH (वार्नर, भुवी)
2022 – RR (बटलर, चहल)
2023 – GT (गिल, शमी)
2025 – GT (सुदर्शन, प्रसिद्ध)*
गुजरात टाइटंस के साथ यह घटना दूसरी बार हुई है। आईपीएल 2023 में जब शुभमन गिल और मोहम्मद शमी ने क्रमश: ऑरेंज व पर्पल कैप जीती थी तब भी टीम ट्रॉफी नहीं उठा पाई थी। फाइनल में गुजरात को उस समय चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति