किंग चार्ल्स ने लोगों को काम से निकाला, शिकार के लिए नहीं मिल रहे तीतर तो भड़क गए ब्रिटेन के महाराजा

ब्रिटेन
ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स हाल ही में अपने सेवकों पर नाराज हो गए। इसकी वजह आपको हैरत में डाल देगी। दरअसल 76 किंग चार्ल्स इस बात पर भड़क गए कि उनके शिकार के लिए तीतरों की कमी हो गई है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाही परिवार के नॉरफ़ॉक एस्टेट में शिकार के लिए पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है और ब्रिटिश किंग इससे खुश नहीं हैं। इससे नाराज होकर किंग चार्ल्स ने सैंड्रिंघम में लंबे समय से काम कर रहे गेमकीपर को नौकरी से निकाल दिया गया है।

बता दें कि सैंड्रिंघम इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक में स्थित एक शाही प्रॉपर्टी है। यह ब्रिटिश शाही परिवार के निजी आवासों में से एक है। यह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से भी जुड़ा हुआ है और शाही परिवार पारंपरिक रूप से क्रिसमस और नया साल यहीं मनाता है।

शिकार को भले ही आज के दौर में एक विवादास्पद खेल माना जाता है लेकिन सैंड्रिंघम में शाही परिवार अक्सर इसका आनंद लेता है। खास तौर ब्रिटेन के रईस इस खास इसे एक पारंपरिक खेल की तरह देखते हैं। ब्रिटेन के इस इलाके में तीतर की कई प्रजातियां आज विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई हैं और यहां तीतरों को सिर्फ शिकार के उद्देश्य से ही पाला जाता है।

हर साल ब्रिटिश शाही परिवार सैंड्रिंघम में पारंपरिक बॉक्सिंग डे शूटिंग में भाग लेता है। हालांकि तीतरों की कमी की वजह से किंग चार्ल्स ने इस साल शूटिंग पार्टी को रद्द करने की धमकी दी है। कथित तौर पर एस्टेट के गेमकीपर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किंग को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी कि वह तीतर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति