जयपुर एयरपोर्ट का होगा विस्तार: 600 करोड़ रुपए की 14 नई परियोजनाएं शुरू

जयपुर

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 15,000 वर्ग मीटर का विस्तार किया जा रहा है। करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से इस एयरपोर्ट को सालाना 80 लाख यात्रीभार के लिए सुविधाओं के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसकी मौजूदा यात्री भार क्षमता 61 लाख सालाना है। इस एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। करीब 14 परियोजनाएं इसके लिए यहां शुरू की गई हैं। इन परियोजनाओं को 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में टर्मिनल 2 पर 39 चेक इन काउंटर हैं। इनकी संख्या अब बढ़कर 63 हो जाएगी। जिससे यात्रियों के चेक इन टाइम में काफी कमी आ सकेगी।

इसके साथ ही टर्मिनल पर 8 नए सेल्फ बैगेज ड्रॉप काउंटर भी बनेंगे। जयपुर में ऐसे काउंटर पहली बार लगाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा प्रबंधों को बढ़ाने के लिए 9 नई एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम मशीनों को भी यहां लगाया जाएगा।

फिलहाल यहां पहले से 9 एक्सरे इंस्पेक्शन सिस्टम मौजूद हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। टर्मिनल पर बोर्डिंग गेट भी 6 से बढ़ाकर 10 किए जाएंगे। ताकि एक साथ ज्यादा विमानों में बोर्डिंग की जा सके। इसके लिए दो नए एयरोब्रिज बनेंगे। टर्मिनल 2 की दूसरा मंजिल पर ये एयरोब्रिज लगाए जाएंगे। इससे विमानों के टर्नअराउंड का समय भी कम होगा। इसके साथ ही पोर्च क्षेत्र में 6 हजार वर्ममीटर का फोरकोर्ट एरिया भी विकसित किया जा रहा है। इससे एयरपोट आने-जाने वाले आम लोगों को भी सहूलियत होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति