ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय टीम का किया चयन, जैक फ्रेजर मैकगर्क को किया बाहर

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। खराब फॉर्म के कारण जैक फ्रेजर मैकगर्क को ड्रॉप किया गया है, जबकि दो नए खिलाड़ियों की एंट्री टी20 टीम में हो गई है। मिचेल मार्श टीम के कप्तान हैं, जो पिछले काफी समय से टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

अगले महीने से शुरू हो रही इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मिचेल ओवेन और मैच कुहनेमन को टीम में मौका मिला है। वे पहली बार टी20 टीम में खेलते नजर आएंगे। दोनों ने डोमेस्टिक क्रिकेट और लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैकगर्क की बात करें तो उनको आठ टी20 मैचों में से मौका मिला, जिनकी सात पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बना सके, जबकि 6 पारियों में 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस भी इस टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। स्टोइनिस की फॉर्म आईपीएल में अच्छी नहीं थी और उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लिया था। जमैका में पांच मैचों की सीरीज तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद 19 जुलाई से शुरू होगी और इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और मिचेल स्टार्क को आराम देने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया T20 टीम की टीम इस प्रकार है
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जैम्पा

सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, "इस सीरीज के दौरान हमारा व्यस्त टी-20 कार्यक्रम है, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैच और घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांच मैच होंगे। हम एक ऐसी टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो हमें लगता है कि भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप के लिए उपयुक्त होगी।"

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति