जनकपुर में फर्जी डिग्री इंस्टिट्यूट की शिकायत होने पर संस्था को किया गया सील

एमसीबी/जनकपुर

जिले के नगर पंचायत जनकपुर में संचालित डॉ.भीमराव अंबेडकर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के नाम पर बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए डिग्री देने वाली फर्जी संस्था का खुलासा हुआ है। इस संबंध में श्री सुनील पांडे द्वारा जिला कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर एसडीएम भरतपुर के द्वारा की गई जांच में उक्त संस्था गैर मान्यता प्राप्त और फर्जी पाई गई।

जांच के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्थान को तत्काल सील कर दिया है। बताया गया है कि यह फर्जी संस्था पिछले एक वर्ष से संचालन में थी, जिसका संचालन प्रदीप कुमार वर्मा पिता मथुरा प्रसाद द्वारा किया जा रहा था। संचालक ने रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानन्द कंप्यूटर साक्षरता संस्थान, एशियाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त डिग्री देने का झूठा दावा करते हुए फर्जीवाड़ा किया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार भरतपुर द्वारा भरतपुर के कोटाडोल तिराहा के निकट स्थित इस फर्जी केंद्र का बोर्ड उतरवाकर संस्थान को सील कर दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति