अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जाने टूर पैकेज की खाशियत

नई दिल्ली 
अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन की चाह रखते हैं लेकिन बजट या छुट्टियों की कमी के चलते यात्रा टाल रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती पैकेज लॉन्च किया है। अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें ट्रेन से सफर, होटल में ठहराव, खाने-पीने का इंतजाम और स्थानीय दर्शन सभी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस खास यात्रा पैकेज की पूरी जानकारी।

माता वैष्णो देवी यात्रा अब होगी आसान और किफायती
IRCTC ने एक विशेष टूर पैकेज ‘IRCTC Mata Vaishnodevi Ex Delhi’ की शुरुआत की है, जो 3 रात और 4 दिन का होगा। यात्रा 8 जून से शुरू होगी, और दिल्ली से AC 3-Tier ट्रेन से सफर किया जाएगा। इस पैकेज में आपके लिए ट्रेवल, रहने-खाने की सुविधाएं और कटरा से माता के दर्शन तक की पूरी व्यवस्था शामिल है, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और यादगार बन सके।

पैकेज की कीमत और छूट
इस पैकेज की कीमत एक यात्री के लिए ₹10,770 रखी गई है। अगर आप दो या तीन साथ में यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति खर्च कम हो जाता है – दो लोगों के लिए ₹8,100 और तीन लोगों के लिए ₹6,900। बच्चों के लिए भी अलग दरें हैं, और उनके लिए भी पूरी सीट दी जाएगी। होटल में नाश्ता और डिनर APAI प्लान के तहत उपलब्ध होंगे।

यात्रा की विस्तृत योजना
यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली स्टेशन से शाम 8:40 बजे होगी और सुबह 5 बजे जम्मू पहुंचकर वहां से कटरा के लिए नॉन-AC वाहन द्वारा ट्रांसफर होगा। कटरा में सरस्वती धाम जाकर पर्ची लेने के बाद होटल में चेक-इन होगा और नाश्ते के बाद बाणगंगा तक पहुंचाया जाएगा, जहां से माता के दर्शन की शुरुआत होगी। दर्शन के बाद होटल लौट कर विश्राम का प्रबंध है। तीसरे दिन चेक-आउट के बाद कंड कंडोली मंदिर, रघुनाथ मंदिर और बाग-ए-बाहू गार्डन की सैर कराई जाएगी, फिर शाम को ट्रेन से वापसी का सफर शुरू होगा।

पैकेज में क्या-क्या शामिल और क्या अतिरिक्त
इस यात्रा में AC 3-Tier ट्रेन टिकट, होटल में एक रात का ठहराव, ऑनबोर्ड और होटल में फिक्स्ड मेन्यू वाला भोजन, GST शामिल है। लेकिन बोतलबंद पानी, फोन बिल, टिप्स, बीमा, लॉन्ड्री, दर्शन पास, कैमरा चार्ज जैसी चीजें अतिरिक्त होंगी। यात्रियों को पहचान पत्र जरूर साथ रखना होगा। IRCTC सीट आवंटन और यात्रा रद्द करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है। मां वैष्णो देवी के इस पावन दर्शन के लिए यह पैकेज एक सुनहरा मौका है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट और समय की वजह से यात्रा को टाल रहे थे। आप भी इस ऑफर का लाभ उठाएं और माता के दरबार तक पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति