भारत दौरे पर आए परिवार संग अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, श्रीराम के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

अयोध्या
भारत दौरे पर आए अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार की दोपहर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इसके बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता परिवार समेत रामलला के दर्शन के लिए राममंदिर पहुंचे। दोपहर 2:15 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका चार्टर्ड प्लेन उतरा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्क को रामलला के दर्शन के लिए ले जाया गया। अयोध्या में उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एरोल मस्क ने मीडिया के सामने शुद्ध भारतीय अंदाज में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का भी उद्घोष किया। जय श्री राम के उद्घोष से एयरपोर्ट गूंजता रहा। भारत में निवेश योजना के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि निवेश के संबंध में ही मेरा यह भ्रमण है। भारतीय संस्कृति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है मैं इसका सम्मान करता हूं।

तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत श्री गिरि ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का आगमन हुआ। इसके अलावा देशी-विदेशी राजनयिक और वहां की सरकारों के प्रभावशाली नेताओं का भी आगमन हुआ। अब राजा राम की प्रतिष्ठा हो रही है तो दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकी उद्योग पति एलन मस्क के पिता एरोन मस्क भी बुधवार को अयोध्या पहुंचे हैं। यह सब लक्ष्मी पति विष्णु के अवतारी भगवान राम की ही, कृपा है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति