सिमर कौर ने ‘लाल परी’ को लेकर खोले राज, बताया- दो अलग सुरों में गाया गाना

मुंबई,

 जानी-मानी सिंगर सिमर कौर ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘लाल परी’ पर अपने अनुभव साझा किए। सिमर ने बताया कि उन्होंने गाने को खास बनाने के लिए दो अलग-अलग सुरों में गाया, ताकि यह गाना लोगों के दिलों में आसानी से बस जाए। इसके अलावा, उन्होंने हनी सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनका म्यूजिक उन्हें बहुत प्रेरित करता है।

सिमर कौर ने बताया कि जब उन्होंने ‘लाल परी’ गाना रिकॉर्ड किया, तो हनी सिंह और लिरिसिस्ट अल्फाज ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। साथ ही गाने में जोश को बनाए रखा।

रिकॉर्डिंग के बारे में बात करते हुए सिमर ने कहा, “जो भी ‘लाल परी’ सुनेगा, वो खुद-ब-खुद उस गाने की धुन में झूमने लगेगा। हमें पहले से ही पता था कि यह गाना बड़ा हिट साबित होगा। रिलीज के समय मैं बहुत उत्साहित थी।”

उन्होंने आगे कहा, “हनी सिंह और अल्फाज दोनों के साथ काम करना एक खास अनुभव रहा। दोनों को मैं बहुत समय से जानती हूं, और उनके साथ रिकॉर्डिंग करना काफी मजेदार पल होता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। जब भी मैं कोई भी गाना रिकॉर्ड करती हूं, तो पूरी कोशिश करती हूं कि मैं उस गाने के मूड के अनुसार खुद को ढाल लूं।”

सिंगर ने आगे कहा, “मैंने ‘लाल परी’ गाने को पूरे दिल से गाया है। इसमें अल्फाज और हनी सिंह दोनों ने मेरी खूब मदद की है। मेरे लिए यह पूरा अनुभव मजेदार और यादगार रहा।”

सिमर कौर ने बताया कि उन्होंने गाने में एक खास म्यूजिकल स्टाइल डाला है, जिससे वह और भी खास बन गया। उन्होंने कहा, “‘लाल परी’ को मैंने दो अलग-अलग सुरों में गाया है। दोनों सुरों का अपना एक अलग एहसास है। खासकर जो ‘लो पिच’ वाला सुर है, वो एक अलग ही छाप छोड़ता है।”

‘लाल परी’ गाना एक हाई-एनर्जी पार्टी एंथम है, इसे यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है। गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं, और म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दिया है।

‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है।

‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति