ओपी चौधरी ने PM मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार, छत्तीसगढ़ को जारी किए 2,784 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि

रायपुर

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है. प्रदेश को मिली इस सौगात को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इससे विकास की गति बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. इस राशि से बुनियादी ढांचे, जनकल्याण व जनहित योजनाओं को गति मिलेगी. ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों को लगभग 82 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि केंद्र द्वारा आबंटित की गई है. इस क्रम में हमारे छत्तीसगढ़ को लगभग 2800 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है. इसके लिए हमारी सरकार, हमारे मुख्यमंत्री के ओर से और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं.

उन्होंने कहा कि यह सहकारी संघवाद का विशेष उदाहरण है. जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से स्थापित होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्यों को पहले 32 प्रतिशत ग्रांट मिलता था. इसे पीएम बनने के बाद उन्होंने सीधे 10% बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही राज्यों को मजबूत करने का काम किया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति