यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक ट्रेन में जुडेंगे 7 नए कोच, भोपालवासियों के लिए खुशखबरी

भोपाल
भोपाल रेल मंडल यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अपनी सेवाओं में निरंतर सुधार कर रहा है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक ट्रेन 09819-09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन की कोच संरचना को पूरी तरह बदला जा रहा है। यह बदलाव चार अगस्त से लागू किया जाएगा। नई कोच संरचना के साथ पांच अगस्त से अगली सूचना तक चलाई जाएगी।

स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच भी होंगे शामिल
वर्तमान में यह ट्रेन गरीब रथ स्पेशल के रूप में केवल 15 एसी तृतीय श्रेणी इकोनोमी कोचों के साथ संचालित हो रही है। लेकिन अब इसे 22 आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें वातानुकूलित (एसी), स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच भी शामिल होंगे। इससे सभी वर्गों के यात्रियों को लाभ मिलेगा और अधिक यात्रियों को यात्रा का अवसर मिल सकेगा।

ट्रेन में क्या-क्या बढ़ेगा?
ऐसे में दो कोच वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो कोच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, सात कोच एसी इकोनोमी, पांच कोच स्लीपर क्लास, चार कोच सामान्य श्रेणी, एक एसएलआरडी दिव्यांगजन और लगेज के लिए विशेष कोच है। यह ट्रेन बारां, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरती है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधी और बेहतर रेल सेवा मिलेगी।

ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक व तेज गति से चलने में सक्षम
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि एलएचबी कोच पारंपरिक डिब्बों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक व तेज गति से चलने में सक्षम होते हैं। इन कोचों में बर्थ की संख्या अधिक होने के कारण वेटिंग लिस्ट की समस्या भी काफी हद तक कम हो सकेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति