राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जयपुर में सुबह से झमाझम

 जयपुर

राजधानी जयपुर में आज दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। देर रात से ही यहां बादल डेरा जमाए हुए थे। सुबह करीब 7 बजे से तेज बारिश होना शुरू हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने अलवर, दौसा, झुंझुनू और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी प्रदेश के 6 शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई थी। इनमें अजमेर, जयपुर, सीकर, डबोक, चूरू और संगरिया शामिल रहे।

बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान में ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से भी नीचे चला गया है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अरब सागर से यहां नमी की आपूर्ति हो रही है। आज राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आज जयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। लगभग 5 जून तक आंधी और बारिश का दौर चलेगा, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 33.5, अलवर में 33.5, जयपुर में 31.6, पिलानी में 31.2, सीकर 28, कोटा में 35.7, बाड़मेर में 40.9, जैसलमेर में 40.8, जोधपुर में 39.5,  चूरू में 27.8, तथा बीकानेर में 36.5 व  फतेहपुर में 29.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति