सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

बिलासपुर
 सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है।

     ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में लाए जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रेचर पर स्टेबलाइज किया गया। ऑक्सीजन मास्क लगाया गया तथा तत्पश्चात उसे वार्ड में सिफ्ट किया गया। मेडिसीन विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे। मरीज को बेड पर लेटाने के पश्चात सबसे पाहले उसे वाइटल साइन (ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन के स्तर आदि) की निगरानी की गई उसकी चेतना की स्थिति का मुल्यांकन किया गया। मरीज के नाक एवं गले से सेंपल लेकर वायरोलॉजी विभाग कोविड जांच के लिए भेजा गया। इसके पश्चात आई.वी. लाइन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाईयां दी गई।
     इस मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित चिकित्सीय सेवायें प्रदान करने की तैयारी का मुल्यांकन किया गया। उक्त मॉकड्रिल में सिम्स चिकित्सालय में कार्यरत डॉ सुनील कुमार पेंड्रो, चिकित्सा अधिकारी, डॉ आद्या सिंगरौल, कैजुअल्टी मेडीकल ऑफीसर, श्रीमती स्वाती कुमार, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती सरिता बहादुर, नर्सिंग सिस्टर, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती कंचन चौबे, कु. शिरोमणी नायक एवं गोल्डन काशी, लैब टेक्निीशियन, वार्ड ब्वाय संजय श्रीवास, मुकेश भोई, मणी श्रीवास, गोविंद एवं सलीम टीम वर्क के साथ कार्य का संपादन हुआ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति