विकसित कृषि संकल्प अभियान के संचालन में नहीं छोड़े कोई कसर: कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल

 

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिकाधिक कृषकों तक शासन की योजनाओं और नवाचारों की जानकारी पहुंचे और वे लाभान्वित हो सकें।मंत्री कंषाना ने यह बात समीक्षा बैठक के दौरान कही।

कृषि मंत्री कंसाना ने बताया कि यह अभियान29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तकसंचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन किस्मों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक करना है। इसके माध्यम से किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, और नई कृषि तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंत्री कंसाना ने कहा कि यह अभियान किसानों की आय में वृद्धि, खेती को लाभकारी बनाने और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करें।

अभियान के अंतर्गत कृषि-ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), ICAR संस्थानों एवं इफको द्वारा किया जा रहा है। आईसीटी माध्यमों से किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ICAR वैज्ञानिक, कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, एफपीओ, एफआईजी, तथा स्व-सहायता समूहों के सदस्य अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

बैठक में कृषि सचिव एम. सेलवेन्द्रन, कृषि संचालक अजय गुप्ता, उप संचालक श्रीमती रश्मि बर्गीस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति