राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- अब हर राज्य में जनसुनवाई के माध्यम से सुनेंगी महिलाओं की समस्याओं

रायपुर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आज राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को नजदीक से समझने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोग अब हर राज्य में जाकर जनसुनवाई कर रहा है.

इस प्रेसवार्ता में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह और संभाग आयुक्त महादेव कावरे भी मौजूद रहे.

विजया रहाटकर ने कहा, “पहले महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर दिल्ली आना पड़ता था, जो उनके लिए कठिन होता था. इसी वजह से हमने तय किया कि अब हम हर प्रदेश में जाकर महिलाओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे.”

उन्होंने आगे बताया कि जनसुनवाई की शुरुआत दिल्ली से की गई थी और अब यह प्रक्रिया देशभर में चल रही है. आयोग की कोशिश रहती है कि संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ही मामलों का निपटारा हो, ताकि महिलाओं को तुरंत राहत मिल सके.

उन्होंने कहा, “आज हम रायपुर आए हैं और जो बहनें अपनी समस्याएं लेकर आई हैं, उनके मामलों का भी हम यथासंभव त्वरित समाधान करेंगे.”

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति