ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई, तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागृत करने पर हुई चर्चा

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य हित के विषयों, युवाओं में राष्ट्रभक्ति के प्रसार, तथा केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

मंत्री राजपूत ने सफलतापूर्वक संपन्न "ऑपरेशन सिंदूर" के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की रक्षा-संवेदनशीलता, रणनीतिक क्षमता और नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अभूतपूर्व सफलता ने देशवासियों में गर्व और सुरक्षा का भाव और सुदृढ़ किया है। मंत्री राजपूत ने हाल ही में निकाली गई "तिरंगा यात्रा" का उल्लेख करते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से राज्य के युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और सैन्य सेवा के प्रति आकर्षण बढ़ा। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, भारत की आत्मा और अखंडता का प्रतीक है, और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने पूर्व सैनिकों के कल्याण, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिक स्कूलों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्री राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

खाद्य मंत्री राजपूत ने भेंट को अत्यंत सकारात्मक, प्रेरक और राष्ट्रहित में उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे अनुभवी और राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व से संवाद करना नई दृष्टि और ऊर्जा प्रदान करता है। यह भेंट राष्ट्रीय एकता और विकास के साझा संकल्प की एक प्रभावशाली कड़ी रही।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति