53 वीं राज्य स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैम्पियन और भोपाल उप विजेता रही

खंडवा

मध्य प्रदेश तैराक संघ की पांच दिवसीय 53 वीं राज्य स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैम्पियन और भोपाल उप विजेता रही। इंदौर ग्रुप के खिलाडिय़ों ने ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन कर 706 अंक हासिल कर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। भोपाल ग्रुप के खिलाडिय़ों ने 263 अंक के साथ रनरअप ट्राफी हासिल की है.

इंदौर चैम्पियन, भोपाल के खिलाड़ी उप विजेता
मध्य प्रदेश तैराक संघ की पांच दिवसीय 53 वीं राज्य स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैम्पियन और भोपाल उप विजेता रही। इंदौर ग्रुप के खिलाडिय़ों ने ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन कर 706 अंक हासिल कर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। भोपाल ग्रुप के खिलाडिय़ों ने 263 अंक के साथ रनरअप ट्राफी हासिल की है। तीसरे नंबर पर नीमच के खिलाड़ी रहे। नीमच ग्रुप ने 206 अंक बनाए। प्रतियोगिता में इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर,नीमच, उज्जैन, खंडवा समेत प्रदेशभर से 550 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने वितरण की ट्राफी
गुरुवार को फाइनल प्रदर्शन हुआ। ओवरऑल चैम्पियन इंदौर और रनरअप भोपाल की टीम रही। इस अवसर विजेता उप विजेता खिलाडिय़ों को पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर दीक्षा, मध्य प्रदेश तैराक संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, जिला तैराक संघ के सचिव राकेश जोशी, देवा स्वीमिंग इंस्टीट्यूट के संचालक महेंद्र बिल्लोरे समेत तकनीकी टीम रही। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया।

इन खिलाडिय़ों का भी बेहतर प्रदर्शन
जिला तैराक संघ सचिव राकेश जोशी ने बताया कि इंदौर आल ओवर विजेता और भोपाल उप विजेता रही। इसी तरह हंससिद्ध कोठारी ग्वालियर, शौर्य पटेल जबलपुर, ऋत्विक बाफना जबलपुर , कृष्ण प्रताप सिंह राठौड़ ग्वालियर, आयुष शर्मा नीमच, पार्थ सिंगरोल भोपाल, सिद्धांत पंकज सोनकुसरे राजघर, अथर्व जायसवाल खंडवा, श्लोक गुरेजा इंदौर, कृष्णा श्रीवास इंदौर, अधिप तिवारी खरगोन, अक्षत नेवारे भोपाल।

इन खिलाडिय़ों ने हिट किया
आहना मंगल इंदौर, कनकश्री धारवाल नीमच, आस्था गोसाई इंदौर, चारवी शर्मा राजघर, जुनैना हुसैन उज्जैन, शिल्पी कोल जबलपुर, सुनिधि वालुजकर नीमच, अरण्य जैन खंडवा।

 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति