मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी और बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी

जयपुर 
राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार से लेकर आने वाले कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी और बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी। खासकर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून के बीच अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान वहां तेज लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

धूल भरी हवाओं का भी होगा असर
बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में 8 से 10 जून के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे कई जगहों पर तापमान के साथ ही वातावरण भी गर्म और धूलभरा हो सकता है। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।

हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना सीमित
राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शुक्रवार को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में टोंक के उनियारा, नागौर के लाडनूं और बीकानेर के छतरगढ़ में 10 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हुई है। जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की सलाह
    गर्मी से बचाव के लिए घर के बाहर लंबे समय तक न रहें।
    अधिक पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
    धूल भरे मौसम में सांस की समस्याओं से बचने के लिए मास्क या कपड़े से नाक-मुंह ढककर रखें।
    जरूरत पड़ने पर ठंडी जगहों पर रहें और बच्चों तथा बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति