ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में गुजरात कांग्रेस के महासचिव राजेश सोनी गिरफ्तार

अहमदाबाद
ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी बुरी तरीके से फंसे हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से 'भ्रामक' और 'मनोबल तोड़ने वाली' सामग्री अपलोड करने का आरोप लगा। उनके खिलाफ बीएनएस की एक सख्त धारा के तहत मामला भी दर्ज किया गया।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर किया विवादास्पद पोस्ट
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (सीआईडी-साइबर अपराध) भरतसिंह टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राज्य सीआईडी ​​की साइबर अपराध शाखा ने पिछले महीने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किए गए अभियान पर विवादास्पद पोस्ट करने के लिए सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक पर किया था पोस्ट
बता दें कि पुलिस अधिकारी ने इस पूरे मामले के संबंध में बताया कि राजेश सोनी ने फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट के जरिए रक्षाकर्मियों का मनोबल तोड़ने और भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। मामले में एसपी ने बताया कि कांग्रेस नेता पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य) और 353(1) (ए) (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति