फिर बेनकाब हुआ PAK!’आतंक का सफाया करो’, जब बिलावल के डेलिगेशन से US सांसद ने बोली ये बात

वाशिंगटन
 अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ब्रैड शेरमैन ने गुरुवार को बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनके देश को घृणित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सफाया करने के लिए वह सब करना चाहिए जो वह कर सकता है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने  शेरमैन से मुलाकात की

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने  शेरमैन से मुलाकात की। बाद में अमेरिकी सांसद ने पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष आतंकवाद से लड़ाई के महत्व पर जोर दिया, खासकर जैश-ए-मोहम्मद के संबंध में जिसने 2002 में उनके संसदीय क्षेत्र के डेनियल पर्ल की हत्या की थी।

पर्ल का परिवार उनके ही डिस्ट्रिक्ट में रहता है। आतंकी उमर सईद शेख को वाल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार पर्ल के अपहरण एवं हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था।
शेरमैन ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सुनाई खरी खरी

शेरमैन ने पाकिस्तानी दल से यह भी कहा कि उनके देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है। पाकिस्तान में रह रहे ईसाई, हिंदू एवं अहमदिया मुस्लिमों को अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने और हिंसा, प्रताड़ना, भेदभाव या भेदभावपूर्ण न्याय प्रणाली से डरे बिना लोकतांत्रिक प्रणाली में हिस्सा लेने की आजादी होनी चाहिए।

शेरमैन ने पाकिस्तानी डॉक्टर की रिहाई के बारे में कही ये बात

शेरमैन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि वे अपनी सरकार को डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करने की आवश्यकता के बारे में बताएं, जो ओसामा बिन लादेन को मारने में अमेरिका की मदद करने के लिए जेल में बंद हैं।

डॉ. अफरीदी एक पाकिस्तानी डॉक्टर हैं, जिन्होंने लादेन के परिवार के डीएनए नमूने एकत्र करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाने में सीआइए की मदद की थी।

डॉ. अफरीदी को 33 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी

मई, 2011 में एबटाबाद में लादेन के परिसर पर अमेरिकी कार्रवाई के तुरंत बाद डॉ. अफरीदी को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। 2012 में एक पाकिस्तानी अदालत ने डॉ. अफरीदी को 33 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति