रेखा गुप्ता सरकार दिव्यांग पेंशन में वृद्धि के बाद, अब उनके सहायकों को भी आर्थिक मदद देगी

नई दिल्ली

 सरकार की ओर से दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान तो पहले ही कर दिया गया था। अब दिव्यांगजन के सहायकों को भी पैसा देने की तैयारी की जा रही है। दिव्यांगजन की देखभाल के लिए सहायकों को सरकार की ओर से यह आर्थिक मदद दी जाएगी। जरूरी नहीं है कि दिव्यांगजन के सहायक उनके माता-पिता, पति-पत्नी या भाई-बहन ही हो। जो भी व्यक्ति दिव्यांगजन की देखभाल कर रहा है, वह भी 5000 रुपये महीने पाने का हकदार होगा।

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह के मुताबिक दिव्यांगजनों की देखभाल अच्छे से हो, इसके लिए सहायकों का भी ध्यान रखना जरूरी है। सरकार की ओर से 5000 रुपये महीने का मानदेय देने का प्रस्ताव दिया गया है। अभी इस प्रस्ताव में कुछ संशोधन किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

5000 रुपये के लिए होगी यह शर्त
दिल्ली में अभी उन्हीं लोगों को दिव्यांग पेंशन मिलती है, जिनकी दिव्यांगता 40% से ज्यादा है। हालांकि सहायक को मानदेय के लिए प्रस्ताव में शर्त रखी गई है कि 5000 रुपये उसी स्थिति में मिलेंगे, अगर दिव्यांगजन 80 प्रतिशत दिव्यांग होंगे और पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर होंगे। ऐसी स्थिति में ही दिव्यांगजन के सहायक को 5000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अभी मौजूद आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1000 से ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

1.5 लाख लोगों को मिल रही दिव्यांग पेंशन
दिल्ली में एक अनुमान के मुताबिक करीब 1.5 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। दिव्यांग पेंशन के लिए 40% से ज्यादा दिव्यांगता होना जरूरी है। इसके अलावा व्यक्ति दिल्ली में कम से कम 5 साल से रह रहा हो और परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर आवेदक को पहले से किसी सरकारी पेंशन का फायदा मिल रहा है तो फिर उसे दिव्यांग पेंशन नहीं मिलेगी।

कब मिलेगी बढ़ी हुई दिव्यांग पेंशन
दिल्ली सरकार बजट में पेंशन योजनाओं में 500 रुपये बढ़ाने का भी ऐलान कर चुकी है। इसके मुताबिक दिव्यांगजन को पेंशन के रूप में हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे। हालांकि लाभार्थियों के खाते में बढ़ा हुआ पैसा अभी तक मिलना शुरू नहीं हुआ है। दरअसल दिल्ली सरकार पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए सत्यापन कराने में लगी हुई है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जल्द ही लाभार्थियों के खाते में दिव्यांग पेंशन आना शुरू हो जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति