जाने-माने फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने अपने ही ड्राइवर पर हमला कर दिया, हुई FIR दर्ज

मुंबई 
रवीना टंडन, मिलिंद सोमन जैसे एक्टर्स को डायरेक्ट करने वाले फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने अपने ही ड्राइवर पर हमला कर दिया। गुप्ता पर अपने ड्राइवर को रसोई के चाकू से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है। वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद फिल्ममेकर ने इस घटना कां अंजाम दिया। 
 
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात सागर संजोग बिल्डिंग में गुप्ता के आवास पर हुई। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने तीन साल से उनके साथ काम कर रहे ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर (32) को घायल कर दिया। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई। 
 
पुलिस ने बताया कि गुप्ता पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।  लश्कर के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने गुप्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति