हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर बोला तीखा हमला, बोले – अमित शाह के खास लोगों में से एक

जयपुर

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पायलट को भाजपा का खास आदमी करार दिया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में बेनीवाल ने कह कि सचिन पायलट तो मानेसर में कांग्रेस सरकार गिराने गए थे, वह भाजपा के करीबी हैं। बेनीवाल ने कहा- सचिन पायलट बयानवीर हैं। कांग्रेस के सारे नेता सिर्फ बयान देना जानते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें धरने पर बैठना चाहिए, सड़कों पर उतरना चाहिए, आरपीएससी के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए। सिर्फ मीडिया में बोलने से कुछ नहीं होगा।

अमित शाह के नजदीकी हैं पायलट
बेनीवाल ने कहा- सचिन पायलट के पास दिल्ली और जयपुर में आलीशान बंगले हैं। अगर, वे दिल्ली फोन करते हैं तो काम हो जाता है, इसका मतलब साफ है कि उनके केंद्र सरकार में गहरे संपर्क हैं। वह तो अमित शाह के खास लोगों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 2018 में कोई भविष्य नहीं था और अब तो पंचायत चुनाव में ही वह फ्री हो जाएगी। जिस तरह का जोश आज युवाओं में है, उससे साफ है कि कांग्रेस की इस बार कोई सीट नहीं आएगी। अगर, कांग्रेस की सीट ही नहीं आएगी तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे?

गहलोत और वसुंधरा पर भी तंज
बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पीएम नरेंद्र मोदी का खास आदमी बताया। साथ ही वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए कहा कि उनके संबंध सोनिया गांधी से अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी नेता को नहीं बुलाया, लेकिन अगर कोई सड़कों पर उतरकर बच्चों के लिए कुछ करे तो उसका स्वागत है। जो कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम बात तो करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति