बीजापुर में तीसरे दिन नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में 2 बड़े नक्सली लीडर सहित 7 माओवादी ढेर

बीजापुर

नेशनल पार्क इलाके में लगातार तीसरे दिन नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में जवानों ने कार्रवाई आक्रमक कर दी है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में अबतक 2 टॉप लीडर समेत 7 नक्सली ढेर हो गए हैं. मौके से शव के साथ हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरमाद किया गया है. इसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल है. फिलहाल आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन जारी हैं.

मुठभेड़ में शनिवार सुबह दो और नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया. इससे पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर और 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर मारे गए थे. इनके अलावा ढेर अन्य नक्सलियों में दो महिला और 3 पुरुष शामिल हैं, जिनकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है.  

3 दिन से ऑपरेशन जारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल पार्क एरिया में 5 जून को एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू किया गया था. पहले दिन मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम को जवानों ने मार गिराया. इसके अगले दिन 6 जून को सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम को ढेर कर दिया. 6 से 7 जून की दरमियानी शाम को मुठभेड़ में तीन नक्सली और मारे गए. आज भी जवानों को अभियान में सफलता मिली. सुबह 2 नक्सली को ढेर कर दिया गया.

अब तक इन नक्सलियों के शव बरामद

1. सुधाकर उर्फ गौतम – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM).

2. भास्कर – तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य (TSC).

3. 2 अज्ञात महिला नक्सली कैडर.

4. 3 अज्ञात पुरुष नक्सली कैडर.

ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, फिर भी वे लगातार मोर्चे पर डटे रहे. सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य अभियान से जुड़ी वजहों से कुछ जवान घायल हुए हैं. सभी को तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान की गई है. राहत की बात यह है कि सभी जवानों की स्थिति अब सामान्य है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति