राहुल गांधी अपने कपार पर संविधान रखकर पूरी दुनिया में ‘छुट्टा’ घूम रहे हैं : केशव प्रसाद

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह भारतीय सेना पर बार-बार आरोप लगा रहे हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका में हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरी तरह से ‘बेलगाम’ हो चुके हैं और उनके बयानों की दिशा अब स्पष्ट रूप से राष्ट्रहित के विरुद्ध दिखाई देने लगी है। राहुल गांधी जिस तरह भारतीय सेना पर बार-बार अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं, वह उन्हें एक जिम्मेदार सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका में खड़ा कर देता है। राहुल गांधी का स्वर न तो देश की जनता के अनुरूप होता है, न ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की भावना के साथ मेल खाता है – बल्कि उनकी भाषा और भाव-भंगिमा में विदेशी ताकतों की 'डिक्टेशन' साफ झलकती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक करता है, तब-तब राहुल गांधी की 'ज़ुबान पाकिस्तानी' हो जाती है। राहुल गांधी अक्सर देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान करते हैं। जब-जब भारत आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करता है, जब-जब हमारी सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देती है, तब-तब राहुल गांधी जैसे नेता भारत से ज़्यादा चिंता पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय लॉबियों की करने लगते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता अब ‘राष्ट्रवाद’ को तुच्छ मानने लगे हैं और 'वोट बैंक' और 'वोटबैंक की पसंद' को प्राथमिकता देने लगे हैं। राहुल गांधी का व्यवहार न केवल संसदीय मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि देश की सुरक्षा नीति को कमजोर करने वाला भी है। देश को यह जानने का पूरा अधिकार है कि विपक्ष के नेता किसके इशारे पर भारत के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं। मोदी सरकार और देश की जनता सेना के साथ खड़ी है, राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है, और ऐसे ‘बेलगाम बयानवीरों’ को लोकतंत्र की मर्यादा और देशभक्ति का पाठ पढ़ाना अब समय की मांग है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 'एक्स' हैंडल से भी पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "राहुल गांधी अपने कपार पर संविधान रखकर पूरी दुनिया में 'छुट्टा' घूम रहे हैं। इसके साथ ही वह संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला करने का 'दुस्साहस' भी कर रहे हैं। उनके लिए या तो संविधान एक किताब है या फिर उनका संविधान प्रेम महज एक 'मुखौटा'।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति