‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो में शील वर्मा, बबलू के नए अवतार में नजर आयेंगे

मुंबई,

शेमारू उमंग के शो 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' में अभिनेता शील वर्मा, बबलू के नए अवतार में नजर आयेंगे। शो 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' में हाल ही में जयवीर की अकस्मात मौत होने से दर्शकों का दिल टूट गया, जिसके बाद अब उन्हें जल्द ही एक बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है। चर्चा यह है कि शो में शील वर्मा की एक बार फिर एक नए अवतार में वापसी हो रही है। इस बार वे जयवीर के शांत और गंभीर स्वभाव से बिल्कुल उलट बबलू के नए रूप में नज़र आएँगे।

शील वर्मा ने कहा, एक ही शो में दो बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जयवीर का किरदार शाही, गंभीर और शांत स्वभाव का था, लेकिन बबलू का किरदार एकदम उल्टा है। उसका स्वभाव मज़ेदार, फुल एनर्जी से भरपूर है और सबसे बड़ी बात कि वह हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त है। भले ही बबलू पेशे से चोर है, लेकिन वह बहुत चालाक और विनम्र इंसान है। उसकी सोच है कि औरतें मर्दों से कमजोर होती हैं।

शील वर्मा ने कहा, , मैंने अपने किरदार बबलू के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया है। बाल कटवाए, नए तरह के कपड़े पहने, जो जयवीर से बिलकुल अलग हैं। छोटी-छोटी चीज़ें, जैसे बाली और ब्रेसलेट भी पहने जो इस किरदार को उभारने में मदद करते हैं। बबलू का किरदार निभाना बहुत ही मज़ेदार है। उसकी ऊर्जा मुझे जोश से भर देती है। मैं बहुत उत्साहित हूँ यह देखने के लिए कि दर्शक बबलू को कितना पसंद करते हैं, क्योंकि मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को बबलू जरूर पसंद आएगा। 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन, सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति