यूपी के गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े मर्डर, कार सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली

गोरखपुर
यूपी के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार के महोव गांव के पास शनिवार को कार सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान भरवलिया के रहने वाले दिनेश निषाद के रूप में हुई है। वह बेलीपार थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनेश निषाद बाइक से शहर से अपने घर लौट रहा था। वह अभी महोब के पास ही था कि पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक लिया। कार सवार बदमाशों से घिरता देखकर दिनेश बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागने लगे। बदमाशों ने उसका 200 मीटर तक पीछा कर फोरलेन के किनारे गड्ढे में घेर कर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बेलीपार थाने की पुलिस के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर तमंचा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दिनेश से दुश्मनी रखने वाले किसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।

बिजली के बिल को लेकर बड़े ने की छोटे भाई की हत्या
उधर, कानपुर में बिजली के बिल को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने बर्फ काटने वाला सूजा घोपकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बादशाहीनाका स्थित गुलियाना निवासी 34 वर्षीय बृजेंद्र यादव और जितेंद्र यादव दो भाई हैं। गर्मी के कारण इस माह उनके घर का बिल ज्यादा आ गया। जिस वजह से बिजली का बिल जमा नहीं कर पाने के कारण दो दिन पहले उनका बिजली का कनेक्शन कट गया। इसी बात को लेकर बृजेंद्र शनिवार को बर्फ बेचने वाले बड़े भाई जितेंद्र यादव की दुकान पहुंचा। जहां दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया।

इस दौरान जितेंद्र ने बर्फ काटने वाले सूजा से छोटे भाई बृजेंद्र पर हमला कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृजेंद्र की मौत हो गई। बादशाहीनाका थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली के बिल को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति