भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे पर समपार सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान

भोपाल

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर भोपाल मंडल में एक सप्ताह तक चलाया गया विशेष जनजागरूकता अभियान विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में रेल संरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग एवं सिग्नल विभागों के संयुक्त प्रयासों से भोपाल मंडल के लगभग 70 व्यस्ततम समपार फाटकों पर सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटकों को सुरक्षित पार करने के नियमों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए | लगभग 85 समपार फाटकों में से 40 से अधिक अत्यधिक व्यस्त समपार फाटकों को इस अभियान में सम्मिलित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत खिड़किया स्टेशन पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 195, समपार फाटक क्रमांक 189A (तलवडिया-बीड  के मध्य), निशातपुरा – संत हिरदाराम नगर के मध्य स्थित फाटक संख्या 114, निशातपुरा – सुखी सेवनिया के मध्य फाटक संख्या 255 और 256 सहित कई अन्य गेटों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को पंपलेट वितरित कर, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से जागरूक किया गया।

विशेष रूप से मिसरोद स्टेशन के समीप स्थित समपार फाटक क्रमांक 246 पर भोपाल मंडल की सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को समपार फाटक पार करने की सही और सुरक्षित प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री ममलेश यादव सहित सभी संरक्षा सलाहकार उपस्थित रहे।
इस अभियान में प.म. रेल भारत स्काउट एवं गाइड संगठन तथा सांस्कृतिक अकादमी, भोपाल मंडल के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का  आयोजन किया गया एवं काउंसलिंग के दौरान न सिर्फ रेल कर्मचारी, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और सड़क उपयोगकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस जागरूकता अभियान की सराहना की।

रेल प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि समपार फाटकों पर फाटक बंद होने की स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें। ट्रेन की गति अनुमान से अधिक होती है और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सभी से अनुरोध है कि अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति